-फोटो 84 : भगवान वाल्मीकि के समक्ष नमन करते बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रम छिल्लर व मौजूद अन्य।
बहादुरगढ़। शहर के बाग वाला मोहल्ला (वाल्मीकि बस्ती) में भगवान महर्षि वाल्मीकि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के प्रधान एडवोकेट विक्रम छिल्लर मुख्य अतिथि रहे। आयोजकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। छिल्लर ने ज्योति प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और 5100 रुपये की राशि भेंट की।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श सत्य, समानता, शिक्षा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। जरूरतमंदों की मदद करना और सभी समाजों का सम्मान करना ही सच्ची मानव सेवा है।
इस मौके पर प्रधान ओमबीर छिकारा, ऋषि भारद्वाज, प्रधान कृष्ण, उपप्रधान उदयभान, सचिव रवि, जोगेंद्र कुमार, केवलराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-फोटो 84 : भगवान वाल्मीकि के समक्ष नमन करते बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रम छिल्लर व मौजूद अन्य। स्रोत आयोजक
-