फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास महाराज के संदेश के साथ निकाली कलश वंदन यात्रा

विज्ञापन
22jjrp21- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की कलश वंदन यात्रा में शामिल भाजपा नेता व अन्य श्रद्धा
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के पावन संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा झज्जर ग्रामीण मंडल और शहरी मंडल के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने गुरु रविदास महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
जिला परिषद झज्जर के अध्यक्ष कप्तान बिरधाना सहित मनीष बंसल, प्रमोद बंसल, जगदीप अध्यक्ष, राजपाल बाम्बुलिया, मंडल प्रभारी अश्वनी रांगा, अमित जूण और महामंत्री रवि शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे। बिरधाना ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठने की प्रेरणा दी। उनका संदेश आज भी समाज के लिए बहुत प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाकर एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण करना चाहिए। यात्रा में उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस कलश वंदन यात्रा ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें