फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह मददगार गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 06:16 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बांदीपोरा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां से पुलिस ने आतंकियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आपत्तिजनक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है जिसमें दो हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, 15 एके सीरीज राउंड, दो मैट्रिक्स शीट और अन्य सामग्री शामिल है।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मददगारों की गिरफ्तारी के साथ इन आपत्तिजनक सामग्री  की बरामदगी के साथ लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इन छह आतंकी मददगारों की पहचान मुजफ्फर मोहिउद्दीन लोन, मोहम्मद अमीन लोन, रिजवान कादिर लोन, इम्तियाज अहमद लोन, जावेद अहमद लोन और  मोहम्मद सलीम खान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: संसदीय समिति पहुंची अनंतनाग, अमृत योजना के तहत बनाई गई पार्किग का किया निरीक्षण   
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे और बांदीपोरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकियों को आश्रय, रसद और अन्य सामग्री सहायता प्रदान कर रहे थे। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें