झज्जर। शहर में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बचे हुए ट्रांसफार्मरों को लोहे के जाल से कवर किया जाएगा।
निगम ने शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के 15 ट्रांसफार्मरों पर जाल लगाने के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा है। अब निगम को मुख्यालय से मंजूरी मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही जाल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इससे पहले अलग-अलग स्थानों पर 50 ट्रांसफार्मरों को लोहे के जाल से कवर किया जा चुका है। संवाद