पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण किया गया। 40 रसोइयों को कार्ड दिया गया। योजना से जिले में 6,808 रसोइयों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने की। रसोइयों को दो हजार के बजाय तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा उपचार और दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। किचेन परिधान के लिए दी जाने वाली धनराशि भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब रसोइयों को दो हजार के बजाय तीन हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा उपचार और दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। किचेन परिधान के लिए दी जाने वाली धनराशि भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है।
कार्यक्रम में शासन की ओर से रसोइयों के हित में की गई घोषणाओं की जानकारी दी गई। बताया गया कि नई व्यवस्था से जिले में कार्यरत 6,808 रसोइयां लाभान्वित होंगी। मानदेय बढ़ने के साथ स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलने से रसोइयों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से 40 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मानदेय में वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं रसोइयों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में सदर पडरौना विधायक मनीष जायसवाल और बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष मंत्री राजेश्वर सिंह मौजूद रहे।
खड्डा तहसील सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को शासन की ओर से दी जाने वाली नई सुविधाओं की जानकारी देने के साथ कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए।
वक्ताओं ने बताया कि रसोइयों का मासिक मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष ड्रेस के लिए एक हजार रुपये दिए जाएंगे। स्वास्थ्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा और दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा। वक्ताओं ने कहा कि इन सुविधाओं से रसोइयों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद मनोज जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, शिक्षा अधिकारी नौरंगिया रजनीश द्विवेदी, सभासद रजनीश श्रीवास्तव और अनुराग सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी खड्डा राजेश कुमार ने की। संचालन दुर्गेश कुमार ओझा ने किया। इस दौरान अनुराग पांडेय, रितेश सिंह, राकेश मिश्रा, वेदप्रकाश गुप्ता, शैलेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, माधव गोविंद राव समेत बड़ी संख्या में रसोइयां मौजूद रहीं।
रसोइया में वितरित हुआ केशलेस चिकित्सा कार्ड
कप्तानगंज। ब्लाॅक सभागार में रविवार को सम्मान समारोह व कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। इसमें शामिल रसोइयों को सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय ने कहा कि सरकार की तरफ से राज्य के अन्य कर्मचारियों के साथ रसोइयों को भी कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा दी गई है। पीएम पोषण योजना तहत रसोइया को मिलने वाली इस सुविधा से अब रसोईया भी पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे। इसके बाद उन्होंने विमला देवी, बिजली देवी, रिंकू देवी, अंकिता देवी, कालिंदी देवी, पुष्पा देवी आदि रसोइयों में कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति विजय खेतान, एमडी सिंह, श्रीकांत यादव, अमित श्रीवास्तव, योगेश, संजय गुप्ता, संजीव गौड़, हरे कृष्णा पांडेय, धर्म प्रकाश, विजय कुशवाहा, धनंजय, विभा मिश्रा, रघुपति सिंह, रीमा सिंह, घनश्यान, सुधीर आदि मौजूद रहे। संवाद