फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचारों से मिली शिक्षा को नई दिशा : रतिंद्र

विज्ञापन
शिक्षा विभाग के. अधिकारियों को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
झज्जर। संपर्क फाउंडेशन ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में लाए गए नवाचारों से कक्षाओं की तस्वीर बदलने का काम किया है। फाउंडेशन के 20 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

स्कूलों को टीएलएम किट, संपर्क स्मार्ट शाला और संपर्क टीवी जैसे अत्याधुनिक तकनीकी नवाचार उपलब्ध कराए गए हैं। इनके माध्यम से कक्षा शिक्षण अधिक रोचक, प्रभावी हुआ है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने कहा टीएलएम किट और स्मार्ट शाला प्राथमिक शिक्षा को रोचक बनाने में सहायक साबित हुई है।
जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने भविष्य में डिजिटल लर्निंग को मजबूत करने पर जोर दिया। समारोह में विनीत नायर, अनुपमा नायर, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें