फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 9 में से दो मामलों का समाधान नहीं, राजस्व मामले ही अटके रहे

विज्ञापन
फेफना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस फरियादियों की फरियाद सुनते थानाध्यक्ष विश्वदीप सिं
विज्ञापन
बलिया। जिले के 22 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस में लोग फरियाद लेकर पहुंचे। बैरिया में नायब तहसीलदार अनिल यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 9 लोग फरियाद लेकर पहुंचे। दो का निपटारा हुआ। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे।
विज्ञापन

पूर। पकड़ी थाना परिसर में समाधान दिवस में राजस्व विभाग के कानूनगो एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल तीन मामलों का निस्तारण किया। जबकि कुछ मामलों में मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। सभी मामले जमीन संबंधित रहे। मेवली कनासपुर निवासी संजीव कुमार सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि गांव के ही पारसनाथ सिंह एवं प्रधान की मिलीभगत से सरकारी विद्यालय से सटी जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर राजस्व कर्मियों एवं थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर कानूनगो तारकेश्वर सिंह, शिवपूजन, थाना प्रभारी लालमणि सरोज एवं संबंधित हल्का लेखपाल उपस्थित रहे।
बेल्थरारोड : उभांव थाना परिसर में नायब तहसीलदार रोशन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल छह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। मौके पर किसी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई है। नायब तहसीलदार ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। मौके पर थाना प्रभारी संजय शुक्ल, सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता व राजस्वकर्मी मौजूद रहे। फेफना में थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह की मौजूदगी में दो प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधित आए। मामले को निस्तारण के लिए मौके पर ही टीम गठित कर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें