फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर स्टेडियम में मनेगा स्वतंत्रता दिवस : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बादली रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उपमंडल लघु सचिवालय में एसडीएम अभिनव सिवाच की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह की व्यवस्थाओं को समयबद्ध और बेहतर तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने साफ-सफाई, मंच सज्जा, बैठक व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की।

उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों का चयन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को होगी। बैठक में बीडीपीओ परमजीत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें