फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के घर पर इनकम टैक्स का छापा, हड़कंप

Mon, 21 Mar 2016 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आयकर छापे - फोटो : income tax raid
विज्ञापन
सोमवार को आयकर विभाग द्वारा की कार्रवाई से उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा हो गई।
विज्ञापन


बाजपुर में कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह लाडी के आवास पर आयकर की टीम ने छापा मारा। बताया गया कि सोमवार को इनकम टैक्स की टीम दिल्ली से छापेमारी के लिए बाजपुर पहुंची। जिसके बाद टीम ने छापेमारी की प्रक्रिया शुरू कर दी।

दोपहर बाद तक छापेमारी की कार्रवाई होती रही। इस छापेमारी को उत्तराखंड में हो रही राजनीतिक उथल-पु‌थल से जोड़कर देखा जा रहा है।

साफ नहीं हुई दून में हुए छापों की तस्वीर
उधर, केंद्र से आई आयकर विभाग की टीम द्वारा राजधानी में बीते शुक्रवार को पड़े छापों की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। शराब कारोबारियों के यहां छापे में क्या मिला या फिर टीम को निराश ही लौटना पड़ा इसकी अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इनकम टैक्स दिल्ली से आई टीमों ने शुक्रवार को शराब कारोबारी इंद्रजीत सिंह खत्री, रामेश्वर हवेलियां के ठिकानों पर छापेमारी की थी। अटकलें लगाई गईं कि आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगालने के बाद दिल्ली लौट गई। छापों में क्या मिला, इसको लेकर अभी तक कयासों का दौर जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें