फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में सभी कक्षाओं पर जल्द हो सकता है अहम फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में एक सितंबर से यूजी, पीजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की हाइब्रिड (ऑनलाइन और आफलाइन) मोड में कक्षाएं चलाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। विभागवार कक्षाएं चलाने के लिए समय-सारिणी के अनुसार शिक्षकों को जिम्मेदारी देने के साथ ही छात्रावास आवंटन संबंधी प्रक्रिया भी चल रही है। विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही अन्य विद्यार्थियों की कक्षाओं के चलाए जाने के बारे में भी अहम फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में बंद चल रही बीएचयू में फिलहाल अंतिम वर्ष की कक्षाओं को शुरू करने का फैसला लिया गया है। अब अन्य विद्यार्थियों की उम्मीद भी बढ़ गई है। इधर विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के बाद अंतिम वर्ष के छात्र भी कक्षाओं की तैयारी में लगे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण की स्थिति की आने वाले दिनों में नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। इसमें छात्रों की सुरक्षा एवं हित को ध्यान में रखते हुए उस समय की परिस्थिति के अनुसार विश्वविद्यालय में अन्य वर्ष के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन के संबंध में भी चर्चा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें