फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की दी धमकी, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा निवासी अमन ने गांव के कुलदीप पर जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्तौल तानने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव के ही श्रवण के साथ आर्य समाज अखाड़ा के पास फास्ट फूड व परचून की दुकान खोली है। कुलदीप कई दिनों से उसे फोन कर श्रवण का साथ छोड़ने और दुकान बंद करने के लिए दबाव बना रहा था। इसलिए वह सात मार्च को घर भी आया और परिजनों को धमकी दी। अमन के अनुसार नौ मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे जब वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी चौगान माता के पास कुलदीप ने उन्हें रोक लिया और फिर से श्रवण का साथ छोड़ने को कहा। मना करने पर वह पिस्तौल निकालकर जैसे ही फायर करने का प्रयास किया। अमन ने उसका हाथ पकड़ लिया और साथ मौजूद श्रवण व मंजीत की मदद से पिस्तौल छीन ली। अमन ने बताया कि बाद में पिस्तौल देखने पर वह देशी निकली। उन्होंने इसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाना आसौदा पुलिस ने देशी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद कर आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें