आगरा। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तहत बुधवार को श्री मेघ सिंह डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पीली पोखर से खंदौली तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली निकाल कर जागरूक किया। महिला उत्पीड़न, अपराध और हिंसा का विरोध किया। रैली में प्राध्यापक डॉ. सीएस चाहर, प्राचार्य डॉ. श्रीकांत प्रकाश, एनएसएस अधिकारी डॉ.आदित्येंद्र कुमार, डाॅ. धीरज सिंह, गौरी शंकर चौहान, डीके शर्मा, डॉ. प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।