फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार को तैयार हुआ मायका पक्ष

Mon, 10 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सिविल अस्पताल में महिला के मायके वालों को समझाते सिविल लाइन थाना प्रभारी। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
शहर के आदर्श नगर में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटकने से मौत के मामले में मायके वालों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तारी करने में बच रही है। बाद में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने व अन्य को भी जल्द काबू करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद महिला के शव का सोनीपत में अंतिम संस्कार किया गया है। महिला के मायके वालों ने उसका हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। वहीं, इससे पहले मायके व ससुराल पक्ष की तरफ से आए लोगों में जमकर बहस हुई।
विज्ञापन


पलवल के शेखपुरा की रहने वाली मनीषा (30) की शादी वर्ष 2007 में सोनीपत के आदर्श नगर निवासी नवीन के साथ हुई थी। शनिवार को मनीषा का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला था। ससुराल पक्ष के लोगों ने मनीषा के मायके वालों को इसकी सूचना दी थी। मनीषा के भाई पलवल के शेखपुरा निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने संदीप के बयान पर पति नवीन, सास सरोज, ससुर जगदीश, जेठ विरेंद्र व जेठानी मीनाक्षी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में रविवार सुबह मनीषा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला के मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। वे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। बाद में पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने। इस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी अनिरुद्ध ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया। उन्होंने कहा कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी भी जल्द काबू कर लिए जाएंगे। इसके बाद महिला के मायके वाले शांत हुए।

दोनों पक्षों में घंटों हुई बहस 
सिविल अस्पताल में मनीषा का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। काफी देर तक ससुराल पक्ष की तरफ से आए ग्रामीण अंतिम संस्कार किए जाने की बात करते रहे। इस पर मायके पक्ष के लोग सभी आरोपियों को पहले गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। दोनों पक्षों के साथ ही पुलिस कर्मियों के साथ भी महिला पक्ष की बहस हुई।
विज्ञापन


महिला की मौत के मामले में मायके वालों ने आरोपियों को काबू करने की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस मामले में कोई कोताही नहीं बरत रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -अनिरुद्ध, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें