फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों के भूसे में लगी आग, धुएं से थम गया यातायात

Mon, 10 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के सिरसी में धू-धू कर जलती खेत में पड़ी तूड़ी(सरसों के भूसे का ढेर)। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिरसी में एक निजी स्कूल के पास मुरादाबाद-संभल मार्ग किनारे खेत में पड़े सरसों के भूसे में रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे आग लग गई। जानकारी पर हड़कंप मच गया, सूचना के एक घंटे तक दमकल नहीं पहुंच सकी। इस बीच आग फैलती रही और लोग आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जूझते रहे। बाद में पहुंची दमकल आग पर काबू पाने में नाकाम रही तो और दमकल बुलाई गई। 
विज्ञापन


फिर तीनों दमकलों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया, कुछ दूर देखना भी मुश्किल हो रहा था। नतीजतन तकरीबन दो बजे मुुरादाबाद-संभल मार्ग पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने इसे खुलवाया, मगर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आग से 5 लाख से अधिक का भूसा जलने की बात कही जा रही है। 

सिरसी के निजी स्कूल के पास संभल मुरादाबाद मार्ग किनारे एक खेत में सिरसी निवासी भूरा, खुर्शीद, साकिर, आरिफ, नन्हें, अनवार, नौशे, कल्लन, संजीव  आदि ने सरसों का भूसा डाल दिया था। इस भूसे को ईंट भट्ठास्वामियों को बेचा जाना था। रविवार को दोपहर 12.00 अचानक भूसे में आग लग गई।
विज्ञापन


आग तेजी से फैलनी शुरू हो गई, तभी फैलती आग देख सिरसी के सभासद मुख्तार ने भूसा स्वामियों को इस मामले की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही सभी लोग मौके पर पहुंच गए। नगर पंचायत से पानी के टैंकर मंगा लिए गए। 

टैंकरों से आग को बुझाने पर लोग जुट गए, दमकल को भी आग लगने की सूचना दे दी गई, मगर एक घंटे बाद तक ही दमकल मौके पर पहुंच पाई। इससे आग फैलती गई। इधर, मौके पर पहुंची एक दमकल जब आग पर काबू नहीं पा पाई तो दो और दमकल मंगा ली गई। इसके बाद तीन दमकलों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वहीं सरसों के भूसे से जलते समय निकल रहे धूएं के चलते पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर वाहनों का निकलना बंद हो गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया, एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने किसी तरह वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर जाम को खुलवाया। वहीं भूसा स्वामी खुर्शीद ने बताया कि आग से 5 लाख का भूसा जल गया है। अगर दमकल समय से पहुंच जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें