फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एसपी, दो एएसपी और 13 डीएसपी ट्रांसफर

Sat, 26 Mar 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। एक एसपी, दो एएसपी और 13 डीएसपी ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय में एसपी वेलफेयर के पद पर तैनात राकेश सिंह को अब कमांडेंट होमगार्ड नाहन लगाया गया है। कांगड़ा से बिलासपुर तबदील किए गए एएसपी विजय सकलानी का तबादला रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


कांगड़ा के एएसपी पंकज शर्मा को इसी पद पर एचपीआईपीएस डरोह भेजा गया है। एचपीआईपीएस डरोह में तैनात कुलदीप चंद राणा को बिलासपुर का एएसपी लगाया गया है। चंबा के सलूणी के डीएसपी अजय कुमार राणा को ऊना में डीएसपी मुख्यालय लगाया गया है। यहां से कुलविंद्र सिंह को सलूणी में डीएसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार को डीएसपी सुंदरनगर के पद पर तैनाती दी गई है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी मदन लाल को डीएसपी सरकाघाट नियुक्त किया गया है। पंडोह से डीएसपी कुशल कुमार को प्रदेश विश्वविद्यालय का मुख्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


डलहौजी के डीएसपी संतोष कुमार को चतुर्थ आईआरबी बटालियन जंगलबैरी भेजा गया है। धर्मशाला से डीएसपी (एलआर) हितेश लखनपाल का तबादला मंडी में डीएसपी मुख्यालय के पद पर किया गया है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद हरीश कुमार को डीएसपी डलहौजी के पद पर तैनाती दी गई है।

परवाणू में डीएसपी सीआईडी के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार को इसी पद पर तृतीय आईआरबी बटालियन पंडोह भेजा गया है। बैजनाथ के डीएसपी पूर्ण चंद को मंडी में स्टेट विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो का डीएसपी नियुक्त किया गया है। यहां तैनात अभिमन्यु वर्मा

को बैजनाथ के डीएसपी पद पर ट्रांसफर किया गया है। जुन्गा में तैनात डीएसपी बलबीर जसवाल को शिमला जिला में नारकोटिक्स सैल में इसी पद पर तैनाती दी गई है। मंडी से डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार को धर्मशाला में डीएसपी (एलआर) लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें