फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 बिजली बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Sat, 26 Mar 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली के बिलों की बकायेदारी पर अब ऊर्जा निगम के अफसर गंभीर हो गए हैं। शनिवार को निगम अफसरों ने अभियान चलाकर शहर, देहात के 600 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन


इस दौरान कैंप लगाकर निगम अफसरों ने 13.25 लाख रुपये की वसूली की। वसूली अभियान के दौरान शनिवार को अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश के नेतृत्व में सिकंदर गेट पर वसूली कैंप लगाया गया। इसमें 5.50 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।

कैंप के दौरान अवर अभियंता के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने बिल जमा न करने वाले 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट डाले। वहीं देहात अंचल के डहाना, सलाई, भदौली, दादरी, बाबूगढ़, लालपुर गांव में भी वसूली कैंप लगाए गए।
विज्ञापन


इन गांवों से निगम को 7.75 लाख रुपये का राजस्व मिला। देहात अंचल में निगम अफसरों ने 400 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।  अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने बताया कि रविवार को फ्रीगंज रोड पर डा. छाया महेश क्लीनिक और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित 33/11केवी उपकेंद्रों पर कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें