फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराजों से निकला पानी तो फिर उफनाने लगीं गंगा और  रामगंगा 

Mon, 30 Aug 2021 12:45 AM IST
पवन चंद्रा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

भैंसार बांध पर दो दिन में 55 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर 
विज्ञापन
परौर में कटान करती रामगंगा - फोटो : संवाद न्यूज ेजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहाड़ों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के बांधों-बैराजों से पानी की निकासी बढने के साथ ही जिले में गंगा और रामगंगा फिर से उफनाने लगी हैं। गंगा में रविवार को लगातार दूसरे दिन 35 सेमी जलस्तर बढ़ गया है। उधर, रामगंगा बरेली के चौबारी घाट से लेकर जनपद के परौर क्षेत्र तक 21 सेमी बढ़ गई है। दोनों नदियों में पानी बढ़ने से उनके तटवर्ती गांवों के बाशिंदों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है। 
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया कि भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर दो दिन में 55 सेमी बढ़कर 143 मीटर हो गया है। उधर, बरेली में रामगंगा 159.46 मीटर पर पहुंच गई है। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ लिपिक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह से नरौरा बैराज से गंगा में पानी की निकासी लगभग 13 हजार क्यूसेक बढ़कर 91788 क्यूसेक और अन्य बैराजों से रामगंगा में जा रहे पानी की मात्रा 28 हजार क्यूसेक बढ़कर 59053 क्यूसेक हो गई है।
 शहर के समीप गर्रा का जलस्तर 40 सेमी कम होकर 144.50 मीटर हो गया है, लेकिन ड्यूनी डाम से पानी की निकासी 456 से बढ़कर 7590 क्यूसेक हो जाने से गर्रा में फिर पानी बढ़ने के आसार हैं। नदियां उफनाने से मिर्जापुर क्षेत्र में तटवर्ती गांव पैलानी उत्तरी, आजादनगर व इस्लामनगर और परौर क्षेत्र में रामगंगा के तटीय गांव मोहनपुर, बिचपुरी, नारायणनगर पश्चिमी, दहेलिया आदि गांवों के बाढ़ से घिरने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनूप कुमार का कहना है कि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे होने के कारण उनके किनारे स्थित गांव बाढ़ से सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार तक बारिश के आसार
शाहजहांपुर। सुबह से शाम तक हुई बूंदाबांदी के कारण वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से रविवार को दिन में ठंडी हवा चली तो अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 29 डिग्री सेल्सियस रह गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार दिन मेें इतनी बारिश नहीं हुई कि उसे मापा जा सके, लेकिन वायुदाब में उतार-चढ़ाव बना होने से अगले कुछ दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञान इकाई के प्रभारी रोवित कुमार ने वेधशाला के सेंसर से मिले आंकड़ों के विश्लेषण के हवाले से शुक्रवार को तेज बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। स्थानीय स्तर पर बारिश ज्यादा होने की दशा में नदियो में भी पानी बढ़ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें