फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, आज तेज हवा संग बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
-फोटो 83 : शनिवार को दोपहर के समय खाली पड़ा रेलवे रोड। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी और गर्म हवा के थपेड़ों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। शनिवार की दोपहर तल्ख धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज हवा संग बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी गर्म मरुस्थलीय शुष्क हवा और तल्ख धूप से तापमान बढ़ा है। गर्मी से लोग परेशान हैं।
शनिवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। शनिवार शाम से रविवार रात्रि तक हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में तेज हवा, आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 अप्रैल रात को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी पहुंचने लगेगी, जिससे इलाके में बादलों की आवाजाही में बढ़ोतरी और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने बारिश की गतिविधियां होंगी।
00
दोपहर में एक मिनट हुई बूंदाबांदी

बहादुरगढ़़। शहर में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम बदल गया और एक मिनट के लिए बूंदाबांदी हुई लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बूंदाबांदी के बाद फिर धूप हो गई और लू चली जिससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है। हवा में नमी का स्तर 26 से 76 प्रतिशत तक रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 28 अप्रैल तक आंधी की संभावना जताई है। 27 अपै्रल को आंशिक बादल रह सकते हैं।
गर्मी में बरतें ये सावधानियां

खूब पानी पीएं। बच्चों को ज्यादा पानी, छाछ, नारियल पानी या जूस दें। बच्चों और बुजुर्गों को तला भूना खाना खाने से बचना चाहिए। मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। इस समय हल्का व सूती कपड़े पहनें। बाहर से आने पर तुरंत एसी या पंखें में न रहें। कुछ देर तक नॉर्मल हो उसके बाद एसी चलाएं। बाहर जाएं तो साथ में पानी लेकर जाएं, हो सके तो ग्लूकोज पानी का इस्तेमाल करें। मौसमी फल और हरी सब्जी का इस्तेमाल करें। खाली पेट घर से बाहर न जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें