फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 किलो बेंच प्रेस करते वक्त हथौड़ी से मारा, फिर प्लेट से सिर कुचला था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। लाइनपार के शंकर गार्डन स्थित जोवल हेल्थ क्लब में 24 नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर कर्मजीत दलाल (39) की हत्या जिम की फीस न देने और दबंगई दिखाने पर हत्या की गई थी। आरोपी सुनील जोवल ने कर्मजीत पर तब हमला किया जब वह 100 किलो वजन से बेंच प्रेस कर रहा था। हथौड़ी से सिर पर वार होते ही वजन सहित कर्मजीत नीचे गिर गया। सुनील ने संभलने का मौका ही नहीं दिया और लोहे की प्लेट से उसका सिर कुचल दिया।
प्रॉपर्टी डीलर कर्मजीत हत्याकांड में आरोपी पूर्व आईएएस आरएस जोवल के भतीजे सुनील जोवल को पुलिस ने करीब एक माह बाद बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र से गिरफ्तार कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से पुलिस को आरोपी का दो दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने कहा है कि कर्मजीत के तानों से वह तंग आ गया था। सुनील खुद तो जिम की फीस नहीं देता था और साथ में अन्य लोगों को भी फ्री में एक्सरसाइज कराने के लिए ले आता था। कुछ बोलने पर दबंगई दिखाता था। कहता था फीस नहीं दूंगा तो क्या कर लेगा? इसलिए उसने कर्मजीत की हत्या कर दी।
हत्या से एक दिन पहले सीसीटीवी किए थे बंद
एसीपी क्राइम प्रदीप नैन ने बताया कि आरोपी सुनील ने सुनियोजित तरीके से कर्मजीत की हत्या की थी। सबूत न मिले इसलिए वारदात से एक दिन पहले आरोपी ने जिम के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। हत्या के बाद सुनील शहर से भाग गया था। वह एक माह तक गुरुग्राम और चंडीगढ़ में छिपा रहा।
विज्ञापन

नगर परिषद का चुनाव लड़ चुका है सुनील
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील जोवल इलाके में काफी सक्रिय रहा है। वह बहादुरगढ़ नगर परिषद का चुनाव भी लड़ चुका है।
वर्जन-
-आरोपी सुनील एक माह तक चंडीगढ़ और गुरुग्राम में कहां छिपा रहा इसकी पड़ताल की जाएगी। वारदात में इस्तेमाल हथौड़े और लोहे की प्लेट की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या की पूरी साजिश, विवाद की वजह और अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।
-प्रदीप नैन, एसीपी क्राइम बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें