फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई कुश्ती ट्रायल में प्रथम रहे हनीश, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
12jjrp08- कुंजिया गांव निवासी पहलवान हनीश, जिसका चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (अंड
विज्ञापन
झज्जर। कुंजिया गांव निवासी पहलवान हनीश ने सीबीएसई कुश्ती ट्रायल में प्रथम स्थान हासिल कर एसजीएफआई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (अंडर-14) के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। 11 अक्तूबर को सोनीपत में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

हनीश एमआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हसनपुर के छात्र हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, हनीश सीबीएसई स्कूल टीम का नेतृत्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्य नेहा शर्मा, निदेशक संगीता कोडान और उपनिदेशक सुभाष चंद्र यादव ने हनीश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस उपलब्धि में विद्यालय के कोच एवं डीपीई कृष्ण छोक्कर, मानशी और ज्योति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें