फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हकेंवि के प्रो. फूल सिंह फेलोशिप के लिए चयनित

विज्ञापन
फोटो संख्या:-63 हकेंवि में इंडस्ट्री फेलो​शिप  के  लिए  नामित  होने के बाद कुलपति प्रो. टंकेश्व
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के शिक्षक प्रो. फूल सिंह को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की प्रतिष्ठित एआईसीटीई इंडस्ट्री फैलोशिप के अंतर्गत इनोविजन लिमिटेड में इंडस्ट्री फैलो के रूप में चयनित किया गया है। यह फैलोशिप एक वर्ष की अवधि के लिए है।
विज्ञापन


एआईसीटीई की ओर से प्रारंभ की गई यह फैलोशिप पहल उच्च शिक्षण संस्थानों और उद्योग के बीच सार्थक एवं प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान, अनुसंधान एवं तकनीकी विशेषज्ञता को औद्योगिक आवश्यकताओं से जोड़ते हुए नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास व प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक अनुप्रयोग को प्रोत्साहित करना है। प्रो. फूल सिंह का इस प्रतिष्ठित फैलोशिप के लिए चयन हकेंवि के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके इंडस्ट्री फैलो के रूप में कार्य करने से शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के बीच ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रो. फूल सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें