फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डोबाभागू में पांच दिन में तेंदुए ने पांच पालतू जानवर मारे

Tue, 08 Sep 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के डोबाभागू क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले पांच दिनों में तेंदुआ पांच पालतू जानवरों को मार चुका है। इसके बाद से लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया कि तेंदुए ने कमलापति तिवारी और कमल राम की तीन बकरियों के अलावा अन्य ग्रामीणों के पालतू कुत्तों को भी मार दिया है। दो दिन पहले सेरी कनियाना निवासी मिथुन लोहाघाट से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डोबाभागू के पास पैराफिट पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। आबादी के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि तेंदुए की लगातार आवाजाही से पालतू पशुओं के साथ लोगों की सुरक्षा की भी चिंता बनी हुई है। रेंजर रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय अकेले आवाजाही नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें