फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटपटा गुंटूर मुर्ग

Sat, 07 Dec 2013 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री- चिकेन 500 ग्राम, सूखी लाल मिर्च 5, बारीक कटी हुई प्याज 100 ग्राम, कटा हुए टमाटर 150 ग्राम, राई आधा चम्मच, साबुत धनिया, जीरा एक चम्मच, दही दो चम्मच, काली मिर्च एक चम्मच, कद्दूकस किया हूआ नारियल 3 चम्मच, अदरक लहुसन का पेस्ट 3 चम्मच, 4 चम्मच तेल, इलायची एक, जरा सी दालचीनी, सौंफ पाउडर दो चुटकी, दो-चार मेथी दाने, नारियल के कुछ टुकड़े, गार्निश के लिए धनिया पत्ती और स्वाद के मुताबिक गरम मसाला पाउडर।
विज्ञापन


विधि- सबसे पहले लाल मिर्च, साबुत धनिया, काली मिर्च, जीरा, राई, मेथी, कद्दूकस किए हुए नारियल को अलग-अलग सुनहरा होने तक भूनें।

फिर इन सबको एक साथ मिलाकर पीस लें। इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें प्याज डालें और एक से दो मिनट के चलाएं।

इसमें अदरक, लहसुन का पेस्ट और गरम मसाला पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह पकाएं। कुछ मिनट बाद इसमें टमाटर, नमक, भूनकर पिसे हुए मसाले का पेस्ट, दही और जरा सा पानी मिला दें।

इसे कुछ देर पकाने के बाद चिकेन डाल दें। दो या तीन बार चलाएं जब तक कि चिकेन मसाले में अच्छी तरह लटपटा न हो जाए। अब इसे ढक दें और आंच कम कर दें। इसे 20-30 मिनट तक पकने दें।
विज्ञापन


इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए और तेल ऊपर दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें। धनिया पत्ती और नारियल के टुकड़े से इसे गार्निश करें और चावल के साथ गर्म करें।
विज्ञापन


आप भी हमें अपनी रेसिपी भेज सकती हैं- हमारा पता है- amarujalalkolive@gmail.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें