झज्जर। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ और यूनीक स्पोर्ट्स क्लब की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी लेविन सैनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यूनीक स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनीक स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 264 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाजी में नवीन ने 86 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में नकुल यादव और रितेश यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने 43 ओवरों में पांच विकेट पर 268 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान बल्लेबाजी में लेविन सैनी ने 95 गेंदों में 18 चौकों और चार छक्कों की मदद से 140 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में प्रखर यादव ने दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम के खिलाड़ी लेविन सैनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।