फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहितों में खासा उत्साह, फैंसी थाली से लेकर मेहंदी तक की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: मोनिका शर्मा पेलपा।
विज्ञापन
बादली। करवाचौथ को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में 100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की डिजाइनर थालियां, सजावटी करवे, छलनी और मिट्टी के मटके उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पूजा सामग्री की दुकानों पर सजावटी करवा और करवाचौथ स्पेशल थाली सेट की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं पार्लर और ब्यूटी शॉप पर भीड़ बढ़ गई है। मेहंदी कलाकारों की बुकिंग दो दिन पहले से ही फुल हो गई है। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला यह निर्जल व्रत सुहागन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।
पार्लर पर बुकिंग करा रही सुहागन महिलाएं
पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहितों में जबरदस्त उत्साह है। वे भीड़ से बचने के लिए पहले ही खरीदारी और बुकिंग करा रही हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री 20 प्रतिशत ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मोनिका शर्मा, पार्लर संचालिका
पहली बार रखूंगी व्रत, बेहद उत्साहित हूं
पिछले साल ही उनकी शादी हुई है। शादी के बाद यह पहला करवा चौथ है। उन्होंने इसके लिए विशेष थाली खरीदी है और भीड़ से बचने के लिए पहले ही मेहंदी की बुकिंग करा दी है।
देविका, बादली।

यादगार बनाना चाहती हूं पहला करवा चौथ
अपने पहले करवा चौथ को यादगार बनाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने फैंसी थाली और मिट्टी के करवे खरीदे हैं। पार्लर में भी सजने-संवरने के लिए बुकिंग कर दी है।
विज्ञापन

आरती, बादली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें