फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज कैरिज स्कीम के नियमों का पालन करें : डीटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला परिवहन अधिकारी झज्जर रविश हुड्डा ने सभी सहकारी परिवहन समितियों एवं निजी बस संचालकों को स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी सहकारी परिवहन समितियों के प्रधान एवं निजी बस संचालक निर्धारित नियमों एवं शर्तों का कड़ाई से पालन करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टेज कैरिज स्कीम-2016 के अंतर्गत सभी परमिट धारकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे छात्रों एवं रियायती या मुफ्त पास धारकों को वही यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएं, जो हरियाणा रोडवेज द्वारा प्रदान की जाती है अथवा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी संबंधित संचालक आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए नियमों की पालना सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी भी बस संचालक द्वारा नियमों की अनदेखी की जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संचालक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें