फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में जलनिकासी और स्वच्छता पर रखें फोकस : डीसी

विज्ञापन
फोटो 87 : बहादुरगढ में अधिकारियों व उद्यमियों की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मामलों की सम
विज्ञापन
बैठक में डीसी वर्षा खांगवाल ने औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज, प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। औद्योगिक क्षेत्रों में जलनिकासी, सीवरेज प्रणाली, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था को लेकर डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों और उद्यमियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ कहीं भी जलभराव की स्थिति न बनने दें।

उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भी मानसून के दौरान जलनिकासी व्यवस्था सुचारू बनाए रखना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इसलिए नालों और सीवरेज लाइनों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जिन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन्हें समय रहते ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को मानसून सीजन के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडीसी एवं डीएमसी जगनिवास, एसडीएम अभिनव सिवाच, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, नगर परिषद बहादुरगढ़, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- फोटो 87 :
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें