-फोटो 95 : सिंगल यूज प्लास्टिक का दुकानदार का चालान करते बोर्ड के जेई सोनू। स्रोत विभाग
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अभियान चलाकर पांच दुकानदारों के चालान काटे। इन पर कुल 72 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा दुकानों से करीब 23 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान भी जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक से बनी सामग्री की जांच की। जिन दुकानदारों के पास सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान मिला, उनके खिलाफ नियमानुसार चालान किए गए। टीम ने दुकानदारों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल और बिक्री नहीं करने की हिदायत भी दी। विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल रही। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई सोनू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।