फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार लोगों व दो अफसरों के साथ 20 मिनट में खत्म हो गई सिंचाई बंधुओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक दो भाजपा कार्यकर्ताओं व दो किसानों के साथ 20 मिनट में खत्म हो गई। बैठक में पिचौकरा सहित कई गांवों में पाइप लाइन बिछाने के नाम पर उखाड़ी गई सड़कों की मरम्मत, बिजली के खंभों पर खुले बॉक्स को बंद करवाने, तालाब की सफाई करवाने, वाजिदपुर गांव में जर्जर बिजली की लाइन बदलवाने की समस्या को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रखा। प्रभारी सीडीओ राहुल वर्मा ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सिंचाई बंधु समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इस बैठक में सिर्फ सिंचाई विभाग के अधिकारी पहुंचे। समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने अधिकारियों के नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में पुरानी समस्याओं के निस्तारण की जानकारी ली तो किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि समस्याओं को लेकर अफसर गंभीर नहीं है और एक माह बाद भी पुरानी समस्याओं को निस्तारित नहीं किया जा सका। इससे पता चलता है कि अफसर समस्या को लेकर कितने गंभीर नजर आते हैं।
जब अफसरों से जवाब मांगा तो वह एक-दूसरे को देखने लगे और जवाब नहीं दे सके। बाद में प्रभारी सीडीओ राहुल वर्मा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में पवन शर्मा ने वाजिदपुर गांव में नाले सफाई नहीं होने के कारण खेतों में पानी घुसने से किसानों की फसल नष्ट होने की समस्या रखी। धर्मवीर सिंह ने नाले की सफाई नहीं होने व बजट निकालने की शिकायत करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इनके अलावा वाजिदपुर, बड़का, हिलवाड़ी में बिजली विभाग द्वारा विद्युत के बॉक्स खुले होने का मुद्दा उठाया गया। कई गांव में जल निगम द्वारा टंकी की पाइपलाइन डाले जाने के बाद सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराने पर रोष जताया। बिनौली के महिपाल ने तालाब नहीं होने की समस्या रखी।

चार लोगों से किया कोरम पूरा
विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु समिति की बैठक में सिर्फ दो भाजपा कार्यकर्ता व दो किसान पहुंचे। उनके हस्ताक्षर करने के बाद कोरम को पूरा किया और बैठक की खानापूर्ति कर दी गई। बैठक में कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे और न ही किसानों को सूचना दी गई। समिति की बैठक सिर्फ कोरम को पूरा करने के लिए बुलाई जाती है।

- इन पुरानी समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण
अक्तूबर माह में हुई बैठक में किसानों ने वाजिदपुर, बड़का, हिलवाड़ी में ऊर्जा निगम के खंभों पर खुले बॉक्स को बंद करवाने, वाजिदपुर गांव में नाले की मरम्मत करवाने व नाला तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। इनके अलावा बिजवाड़ा गांव में रजबहे की सड़क की मरम्मत करवाने, बड़ौत में बिनौली रोड पर काॅलोनाइजरों द्वारा कॉलोनी के गेट पर डाले गए पत्थरों को हटवाने, माखर में जलभराव की समस्या, वाजिदपुर गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी, लेकिन किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।

वर्जन
- बैठक में जिन विभागों के अधिकारी नहीं आए हैं, उन सभी को पत्र भिजवाकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इस तरह से बैठक में अधिकारी नहीं आएंगे तो समस्याओं का निस्तारण कैसे होगा। -जसवीर सोलंकी, उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु समिति
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें