फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांडोठी गांव में फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मांडोठी गांव में सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गांव की चौपाल के पास दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से जोगेंद्र और हरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोगेंद्र उर्फ भोलू को दो गोली लगी हैं। हरदीप को 3 गोली लगी हैं। हरदीप गोशाला के प्रधान बल्लू के बेटे हैं।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना आसौदा एसएचओ जयभगवान ने बताया कि मांडोठी गांव में दो युवकों को गोली लगने की सूचना मिली है। दोनों को ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी आरोपियों का पता नहीं चला है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें