फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पटाखों के शोर के बीच जिले में छह जगह लगी आग, एक कार भी आई चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दीपावली के जश्न के बीच जिले में रविवार रात आग लगने की छह अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं सूखी घास और झाड़ियां आग की चपेट में आई तो कहीं इमारत की छत पर रखे कबाड़ में आग लग गई। हालांकि, दमकल विभाग के कर्मियों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से पहले टल गया।
विज्ञापन

दीपावली को देखते हुए पटाखों के कारण सामने आ रही आग की घटनाओं के चलते दमकल विभाग की टीमें पूरी रात मुस्तैद रहीं। राहत की बात यह रही कि इन सभी घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने की छह घटनाएं सामने आई हैं। शहर के सुई, मादा और चिनैनी क्षेत्र में दो जगह सूखी घास और झाड़ियों में आग भड़क उठी। वहीं, रामनगर के निम्बला में एक इमारत की छत पर रखे कबाड़ में आग लग गई। इसके अलावा उधमपुर शहर में एसएसपी कार्यालय के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली के दौरान छोड़े गए पटाखों के कारण कार में आग लगी हो सकती है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

कोट
जिले में आग लगने की सभी छह घटनाओं की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत मौके पर रवाना की गईं। कर्मचारियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए सभी स्थानों पर आग पर काबू पा लिया। विभाग की मुस्तैदी के चलते किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- -सर्वेश लंगर, डिप्टी डायरेक्टर, अग्नि एवं आपातकालीन सेवा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें