झज्जर। धांधलान गांव में रविवार रात को खेतों में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग फैलते हुए गांव की आबादी तक पहुंच गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोहतक और झज्जर से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
आग खेतों से बढ़ते-बढ़ते कई घरों के नजदीक पहुंच गई, जिसके चलते ग्रामीणों ने घरों से पशुओं को बाहर निकाल लिया। आग की लपटें कुछ घरों की खिड़कियों और दरवाजों तक पहुंच गईं और परदों ने भी आग पकड़ ली, जिन्हें लोगों ने तुरंत निकालकर बाहर फेंक दिया।