फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर कबाड़ और फांसों में लगी आग

विज्ञापन
-फोटो 92 : बादली रोड पर कबाड़ में लगी आग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर और ग्रामीण इलाकों में वीरवार को तीन स्थानों पर कबाड़ और गेहूं के फांसों में आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

लोवा खुर्द गांव में प्राइमरी स्कूल के पास तीन-चार एकड़ में खड़े गेहूं के फांसों में आग लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। दूसरी घटना बादली रोड पर हुई। यहां कबाड़ के ढेर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर कर्मियों ने पहुंचकर आग को फैलने से रोका।
एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित एक फुटवियर फैक्टरी के कचरे में भी आग लगने की सूचना मिली। हालांकि यहां पर फैक्टरी कर्मचारियों ने स्वयं ही आग को काबू कर लिया।
विज्ञापन


फायर विभाग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आग की घटनाओं में समय रहते कार्रवाई होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और ज्वलनशील सामग्री को खुले में न रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें