कुरुक्षेत्र। गेहूं की आवक अब अनाज मंडियों में बेहद कम हो चुकी है लेकिन उठान धीमा होने से मंडियां अभी भी भरी हुई हैं। अब तक 482160 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किया गया जिसमें से 234737 एमटी उठान किया जा सका है।
जिले में गेहूं की खरीद करने के लिए 29 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अमीन में 2405 एमटी, बाबैन मंडी में 25046 एमटी, बौर सैंदा में 4298 एमटी, गुमथला गढु में 21709 एमटी, इशाक में 4310 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 39040 एमटी, झांसा मंडी में 9423 एमटी, कराह साहब में 8714 एमटी, थानेसर मंडी में 51015 एमटी, लाडवा मंडी से 49884 एमटी, नलवी में 810 एमटी, नीमवाला में 5165 एमटी, पिहोवा मंडी में 33181 एमटी, पिहोवा एक्टेंशन मंडी में 11095 एमटी, पिपली मंडी से 14688 एमटी, शाहाबाद से 23365 एमटी, थाना में 3270 एमटी, ठोल मंडी से 15003 एमटी गेहूं खरीद गया है।
हैफेड की ओर से अजराना कला में 3151 एमटी, बोधनी मंडी में 3730 एमटी, चढू़नी जाटान मंडी में 1937 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 25178 एमटी, झांसा मंडी में 1032 एमटी, किरमच में 1944 एमटी, थानेसर 33533, लाडवा मंडी में 11206 एमटी, लुखी में 3469 एमटी, मलिक पुर में 5850 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11000 एमटी, पिपली मंडी में 8928 एमटी गेहूं, शाहाबाद मंडी में 15859 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस द्वारा बारना में 2757 एमटी, बोधनी में 2762 एमटी, ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है।
किसानों के खातों में 551 करोड़ 42 लाख 32 हजार का भुगतान
जिले के किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 551 करोड़ 42 लाख 32 हजार 174 रुपये 22 अप्रैल तक भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। अब तक जिले में 482160 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 234737 एमटी गेहूं की लिफ्ट हो चुकी है। लिफ्ट के साथ-साथ किसानों के खातों में गेहूं खरीद का पैसा 551 करोड़ 42 लाख 32 हजार 174 रुपए भेजा जा रहा है।