फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से मारपीट मामले में बादली विधायक सहित 7 पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के सेक्टर 9 में बीते 5 अप्रैल को आयोजित परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा नेता संत सुरेहती से हुई मारपीट के मामले में शहर थाना पुलिस ने बादली विधायक कुलदीप वत्स, उनके भाई ईश्वर वत्स, दो भतीजे सहित 7 को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामले में बादली विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि राजनीतिक षड़यंत्र के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। गांव सुरहेती निवासी संत सिंह ने पुलिस ने शिकायत दी है कि वह ब्राह्मण महासभा झज्जर के महासचिव हैं। महासभा की तरफ से पांच अप्रैल को सेक्टर-9 झज्जर में भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम चल रहा था। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने शिलान्यास किया।
बादली विधायक कुलदीप वत्स व पूर्व विधायक नरेश प्रधान का संबोधन हो चुका था। पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा संबोधित कर रहे थे। उस समय बादली विधायक कुलदीप मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी बीच बादली विधायक कुलदीप के भांजे ढीलू गांव पेलपा और सतीश भापड़ौदा मंच पर आ गए और मुझे कहा कि हमारे मामा कुलदीप वत्स के रास्ते में रोडा बनता है। आज हम तेरे को जान से मार देंगे।
यह कहकर उन्होंने अपने साथ आए कई युवकों के साथ जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों मे ईश्वर वत्स गांव सुरहेती, उनके दोनों पुत्र साहिल वत्स और विशाल वत्स, दीपक वत्स के अलावा 15 से 20 और अन्य लड़के शामिल थे।
आरोप लगाया कि मंच पर बैठे कुलदीप वत्स ने ललकारा। उन सभी ने मुझे स्टेज से नीचे गिराकर हथियारों से मारना शुरू कर दिया। समाज के लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया। जब वह दोबारा मंच पर जाने लगे तो आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और मेरे व मेरे बेटे कमल कांत के साथ मारपीट की।
आरोप लगाया कि हमलावरों ने जाते समय कहा कि हमने अपने विधायक कुलदीप वत्स के अपमान का बदला ले लिया है। आज तो बाप-बेटा बच गए लेकिन आगे से हम दोनों को जान से मार देंगे।
शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बादली विधायक कुलदीप वत्स, उनके भाई ईश्वर वत्स, भतीजे साहिल और विशाल, पेलपा निवासी ढीलू, भापड़ोदा निवासी सतीश, सुरहेती निवासी दीपक वत्स सहित 15-20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मेरे खिलाफ एफआईआर राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा : कुलदीप

कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि मेरे खिलाफ एफआईआर राजनीतिक षड़यन्त्र का हिस्सा है। इसकी पटकथा पहले ही विरोधियों ने लिख दी थी। जिस समय उन्हें कार्यक्रम का न्यौता दिया गया, उस समय भी षड़यंत को भांपते हुए कार्यक्रम में जाने से मना किया था। सभा के कुछ पदाधिकारियों व समाज के लोगों के दबाव बनाने पर वह कार्यक्रम में शामिल होने गए। उन्हें नहीं पता था कि विरोधियों की मंशा कुछ ओर थी। उन्होंने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं है। वह यह जरूर चाहते हैं कि समाज के लोगों को इस प्रकरण में आगे आना चाहिए और पूरे कार्यक्रम की वीडियो देखकर अपना फैसला सुनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में जनसेवा के भाव से आए हैं। वह राजनीति में मां, बहन व बेटियों की गाली सुनने नहीं आए हैं। कहा कि मंच से उनकी कई बार बेइज्जती की गई। कई बार छींटाकशी की गई, लेकिन वह सब कुछ सुनते रहे। इसके बाद भी इस पूरे मामले में उनके विरोधियों ने उन्हें ही निशाना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें