29jjrp05- झज्जर। निजी होटल में अभिभावक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिला। स्रोत- आयोजक
झज्जर। जिले में ब्रेकथ्रू संस्था की तरफ से अभिभावक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 28 से 30 नवंबर तक रहेगा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शहर के निजी होटल में गिजाडौद, डावला, सिलानी, सुबाना और सासरोली गांव से अभिभावक शामिल हुए।
प्रशिक्षण की शुरुआत ब्रेकथ्रू संस्था से जिला अधिकारी रुचि ने सभी का स्वागत करते हुए की। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जेंडर संवेदनशील होना, बच्चों को सुरक्षित और दोस्ताना व्यवहार, समान मौका देने में सहयोगी बनना रहा। शिविर में उपस्थित महिला अभिभावकों ने अपना परिचय दिया। अभिभावकों ने बताया कि उनके सपनों के रास्ते में समाज की रूढ़िवादी सोच बाधक बनकर खड़ी रही हैं।
अभिभावकों ने कहा कि काश उस समय पर भी ब्रेकथ्रू जैसी संस्था का समर्थन मिलता तो शायद आज सपने पूरे हो सकते थे। रुचि ने कहा कि हम सभी ने बचपन से ही जेंडर आधारित भेदभाव व हिंसा को देखा है और महसूस किया है। ब्रेकथ्रू संस्था के साथ मिलकर आप भी अपना परिवार, समुदाय और समाज को जेंडर संवेदनशील बनाने में अपना सहयोग दे। पहल करेंगे तभी बदलाव ला पाएंगे।
प्रशिक्षण में अभिभावकों ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया और उन्होंने संकल्प लिया कि वह अपने घर से ही शुरुआत करेंगी और अपने परिवार और समुदाय को जेंडर संवेदनशील बनाने में अपना सहयोग देगी और साथ में लोगों को भी बदलाव मिशन में शामिल करेंगे।