पुंछ में एस ओ जी की तरफ से बुलेट मोर्टरसाईकिलों पर माडीफाईड साईलैंसर की जांच करते
पुंछ। पुंछ में पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी की तरफ से शनिवार रात को नगर में नाखांवाले चौराहे और पुंछ किला चौराहे के पास विशेष नाके लगाकर मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल और माॅडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दर्जन भर मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने पहुंचाया। एसओजी की यह कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ इसलिए की गई क्योंकि युवाओं की ओर से मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखों के फटने की आवाजें निकाली जाती है। इससे बच्चे और बुजुर्ग डर जाते हैं। कई बार बुलेट मोटरसाइकिल से निकलने वाली पटाखों की आवाज सुनकर कुछ मारे डर के गिरकर घायल भी हो जाते हैं।