फोटो नंबर 71: खेतों में कंबाइन मशीन से गेहूं कटवाते किसान। संवाद
बादली। मौसम में उतार-चढ़ाव के रुख को देखते हुए किसान गेहूं कटाई और थ्रेशिंग में जुटे हुए हैं। किसान समय से गेहूं की कटाई करा कर मंडी में उसे जल्द बेचने के प्रयास में हैं। इस बार किसान थ्रेशिंग के लिए कंबाइन मशीन का सहारा ले रहे हैं। किसानों को थ्रेसिंग के लिए ढाई हजार रुपये प्रति एकड़ मजदूरी देनी पड़ रही है।
किसानों को आठ हजार रुपये कटाई के बाद थ्रेशिंग कार्य के लिए जहां 2200 से 2500 रुपये प्रति एकड़ देने पड़ रहे हैं। गेहूं को खेतों से घर लाने में 500 रुपये किराया देना पड़ रहा है। तूड़े को घर लाने के लिए भी ढाई हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से ट्रैक्टर-ट्राली संचालक को देने पड़ रहे हैं।
ऐसे में किसानों के लिए कटाई, थ्रेशिंग और किराये के रूप में 11 हजार रुपये प्रति एकड़ खर्च होते हैं जो कि किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
बढ़ी महंगाई को देखते हुए किसानों ने कंबाइन का सहारा लेना शुरू कर दिया है जो कि थ्रेशिंग और किराया लगाने के बाद कंबाइन से 3 हजार रुपए प्रति एकड़ खर्च आता है जो कि थ्रेशिंगकार्य से काफी कम है। इसके अतिरिक्त कंबाइन से हाथों हाथ कार्य भी आसानी से पूरा हो जाता है।
कृषि अधिकारी सुनील कौशिक का कहना है कि किसानों के थ्रेशिंग से कार्य करना चाहिए क्योंकि कंबाइन कार्य से तूड़े की कमी होती है। ऐसे में पशुओं के लिए जहां तूड़े की कमी हो रही है वहीं तूड़े के भाव भी आसमान में है।
फोटो नंबर 71: खेतों में कंबाइन मशीन से थ्रेशिंग कार्य कराते किसान। (संवाद)