20jjrp13- दुजाना गांव में पुलिस सुरक्षा में सुनील सैनी का परिवार। संवाद
- फोटो : Samvad
बेरी। दुजाना के चर्चित विजय सैनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को शुक्रवार शाम को पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने के बाद परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह का आभार जताया है।
विजय सैनी के बेटे सुनील ने बातचीत में कहा कि मुख्य आरोपी संजय बिरधाना का एनकाउंटर होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। सुनील ने बताया कि अभी वह पुलिस की तरफ से दी गई सुरक्षा को जारी रखना चाहते हैं क्योंकि इस मामले में अन्य कोई और भी शामिल हो सकता है। इसलिए अभी सुरक्षा जारी रहनी चाहिए।