विवादित बैनर के साथ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाने के विरोध में हिंदू स्वाभिमान संस्था ने रविवार को कमिश्नरी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता एक बैनर लिए हुए थे। जिसमें कुलभूषण को फांसी देने के बदले वीजा पर भारत आने वाले पाक नागरिकों को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष पंडित अमित भारद्वाज और राष्ट्रीय सचिव अमित चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विवादित नारे लिखा बैनर लेकर प्रदर्शन किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी संस्था कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध करती है।
पाक का पुतला फूंकते संस्था के पदाधिकारी
चेतावनी दी कि यदि पाक सरकार कुलभूषण को फांसी देगी तो अंजाम ठीक नहीं होगा। आरोप लगाया कि पाकिस्तान की जेलों में कई भारतीयों की हत्या करवाई गई हैं, उसका संस्था विरोध करती है। भारत सरकार जल्द पहल करके कुलभूषण को सकुशल भारत लाने का प्रयास करे। साथ ही पाक से किसी भी स्तर पर मित्रता का व्यवहार अमल में न लाया जाए। पाकिस्तान को बार-बार क्षमादान देकर भारत सरकार जो इतिहास की पुनरावृत्ति कर रही है, वह राष्ट्रहित में नहीं है। इस दौरान रवि भट्ट, अमित चौहान, पुरुषोत्तम उपाध्याय, मोनी कश्यप, टीटू, सुमित, विनीत, ओमप्रकाश, संजीव, विपिन, नीरज, शुभम, शिवम आदि मौजूद रहे।