फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए : महेश चौहान

विज्ञापन
26jjrp03- अनाज मंडी का निरीक्षण कर जानकारी लेते भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रद
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान ने झज्जर अनाज मंडी का निरीक्षण कर फसल खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और अधिकारियों से बातचीत कर खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

महेश चौहान ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए और खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समय पर फसल की तुलाई, उठान और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी झज्जर के चेयरमैन सतबीर गांधी और किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें