फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी और बच्ची से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी और बच्ची से छेड़छाड़
विज्ञापन

जहांगीरपुर। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली किशोरी से घर में घुसकर एक युवक ने छेड़छाड़ की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खुर्जा कोतवाली में भी 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
16 वर्षीय पीड़िता के भाई ने बताया कि रविवार को उसकी बहन घर में अकेली थी। परिवार के सभी लोग खेतों पर धान की कटाई के लिए गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और बहन से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। आरोपी युवक वहां से भाग गया। इस मामले में उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी थी। एचएचओ का कहना है कि परिवार की शिकायत के आधार पर योगेंद्र पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती है और उसके पति गाड़ी चलाते हैं। तीन नवंबर को वह बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। घर पर उसकी 12 वर्षीय पुत्री और दो बेटे थे। इसी दौरान दो युवक मिठाई देने के बहाने घर में घुस आए। जिन्होंने 12 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें