फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। झज्जर पुलिस की ओर से बहादुरगढ़ स्थित डीएस आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीपी मुख्यालय फैसल खान के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा निरीक्षक दयानंद गोरा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के साथ जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
टीम ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की गई। विद्यार्थियों को आपातकालीन सेवा डायल 112, साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके अलावा चालकों और विद्यार्थियों को दिल्ली में एक नवंबर 2026 से लागू वाहन प्रवेश प्रतिबंधों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 वाहनों के साथ अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें