फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 मीटर का रास्ता बना हजारों लोगों की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सूरजपुर से लखनावली रोड जाने वाली गली में नाली का गंदा पानी भरा, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में महज 50 मीटर का रास्ता हजारों लोगों के लिए रोजाना मुसीबत बना हुआ है। सूरजपुर से लखनावली रोड की ओर जाने वाली इस गली में नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पानी और कीचड़ के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा आवागमन के लायक नहीं रह गया है। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
दोपहिया वाहन चालकों को फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। सुबह नौकरी पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, बुजुर्गों के लिए भी इस रास्ते से गुजरना चुनौती बना हुआ है। जलभराव के कारण आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से बचते हैं, जिससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
-
इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - सलीम
स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ता है। कई बार तो लोग इसमें गिर भी जाते हैं, पानी भरा होने के कारण सड़क भी ठीक से दिखाई नहीं देती। - मोबीन सैफी
विज्ञापन

सड़क पर नाली का पानी बहने से दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। गंदगी से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। प्राधिकरण से स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
- धर्मवीर पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें