इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय की तत्वाधान में बसरेहर के चंपानेर स्थित लालाराम इंटर काॅलेज में 11 दिसंबर को राेजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में 12 कंपनियों में रिक्त 1460 पदों को भरा जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से साक्षात्कार के आधार पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
मेले में कक्षा आठ से स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में वर्धमान टैक्सटाइल्स प्रालि, एलआईसी, केयर हेल्थ नर्सेस, एसबीआई इंश्योरेंस, प्रमोकाश आउटसोर्सिंग प्रालि,रेजान सोलर, पेटीएम सर्विस प्रालि, पुखराज हेल्थ केयर प्रालि, बल्डग्रुप योमा बिजनेस सुलोसन प्रालि, काॅक्सी हेल्थ केयर सर्विस प्रालि, लेंसकार्ट सहित कुल 12 कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगी।
इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय की वेबसाईट-rojgaarsangam.up.gov.in एवं नेशनल कॅरिअर सर्विस की वेबसाइट-ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।