बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली का शैक्षिक भ्रमण किया। छात्राओं को बरेली यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में भ्रमण कराया गया। प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट के लिए शोध कार्य की जानकारी भी दी गई। यूनिवर्सिटी के पांचाल संग्रहालय का भ्रमण किया। जहां उन्हें विभिन्न प्रकार के जीवाश्म, कलाकृतियां एवं प्राचीन नमूने देखने का अवसर प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व डॉ ज्योति बिश्नोई अंग्रेजी विभाग प्रभारी एवं शशि प्रभा पुस्तकालय प्रवक्ता के नेतृत्व में छात्राओं को बोटैनिकल गार्डन का भ्रमण भी कराया गया। भ्रमण में वैष्णो देवी, तमन्ना, अलीशा, प्राची, मुस्कान, साहिबा, लता, निधि, झलक व समीक्षा समेत 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संवाद