09jjrp14 नागरिक अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे सतीश चौपड़ा। संवाद
बेरी। पब्लिक हेल्थ मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर नंबर 41, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा (मुख्यालय चरखी दादरी) की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्रांच ऑडिटर हंसराज ने की। बैठक में कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 और 16 जून को कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके बाद कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 4 जुलाई को पूरे हरियाणा से कर्मचारी भिवानी में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के निवास पर प्रदर्शन करेंगे, जबकि 18 जुलाई को लोक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य विभाग मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित निवास पर प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला प्रधान नवीन ने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। राज्य उप प्रधान अफलातून जाखड़ ने अधिक से अधिक कर्मचारियों से कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। बैठक में कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।