फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सेकंड के सौवें हिस्से ने बदला पदकों का रंग

विज्ञापन
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित ओपन एथलेटिक मीट में अंडर-25 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दम द
विज्ञापन
धर्मशाला। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में आयोजित हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ और रिले रेस में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे जहां विजेताओं का फैसला बेहद कम समय के अंतर से हुआ।
विज्ञापन

अंडर-25 वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला रही। पारस ने 10.62 सेकंड के साथ स्वर्ण, हिमांशु ने 10.63 सेकंड के रजत और शिवम ने 10.64 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। 0.01 सेकंड के अंतर से विजेता और उपविजेता का फैसला हुआ। लड़कियों के अंडर-15 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में स्वरा ने 13.10 सेकंड का समय लेकर पहला, मानवी ने दूसरा और निधि ने तीसरा स्थान पाया।
अंडर-19 वर्ग में अनुष्का ने 12.84 सेकंड के साथ स्वर्ण, अदिति ने रजत और दीपशिखा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-25 वर्ग में पल्लवी ने पहला, स्मृति ने दूसरा और रजनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-15 वर्ग में सूरज ने 12.73 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया। भव्य शर्मा दूसरे और अमित तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में मनजीत विजेता रहे। वंशज दूसरे और शिवम तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-25 लड़कों की 800 मीटर रिले रेस में दीपक, आशु, आदि और शिवम की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
पारस, हिमांशु, मनजीत और मान की टीम दूसरे और रजत, विशाल, नितिन और ऋषभ की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित ओपन एथलेटिक मीट में अंडर-25 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दम द

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित ओपन एथलेटिक मीट में अंडर-25 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दम द

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित ओपन एथलेटिक मीट में अंडर-25 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दम द

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित ओपन एथलेटिक मीट में अंडर-25 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दम द

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें