फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में अब डॉक्टर रोपेंगे ऑक्सीजन वन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चिकित्सकों ने एक अनूठी पहल शुरू की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के डॉक्टर अब मिलकर सेक्टर-12 स्थित ऑटो मार्केट के पास करीब तीन एकड़ भूमि पर ऑक्सीजन वन विकसित करेंगे। इस अभियान का शुभारंभ रविवार को पौधारोपण के साथ किया जाएगा। इस कार्य में क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट भी सहयोगी की भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार ऑक्सीजन वन को इस तरह विकसित किया जाएगा कि आने वाले वर्षों में यह शहर के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण का प्रमुख केंद्र बन सके। इसके लिए सामान्य छोटे पौधों की जगह छह से 12 फीट ऊंचाई वाले विकसित पौधे लगाए जाएंगे। इससे पौधों के जल्दी बढ़ने और हरित क्षेत्र के शीघ्र तैयार होने की संभावना रहेगी। पौधे पर्यावरणविद और वन मित्र नीलम की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

योजना के तहत करीब तीन एकड़ क्षेत्र में लगभग 750 पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक एकड़ में करीब 250 पौधों का रोपण किया जाएगा। पौधारोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक रहे और यह क्षेत्र घने ऑक्सीजन वन का रूप ले सके।
विज्ञापन


नीमा के सचिव डॉ. अजय जैन ने कहा कि पर्यावरण और स्वास्थ्य का सीधा संबंध है। बढ़ते प्रदूषण, तापमान और घटती हरियाली के बीच केवल इलाज करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण उपलब्ध कराना भी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ चिकित्सकों ने इस अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन वन शहर के लोगों के लिए भविष्य में स्वच्छ हवा और प्रकृति से जुड़ाव का केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

रविवार को आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम में आईएमए और नीमा के सदस्य चिकित्सकों के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिक भी भाग लेंगे। आयोजकों ने आम नागरिकों से भी इस अभियान से जुड़ने और लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल में सहयोग करने की अपील की है।

क्लीन एंड ग्रीन ट्रस्ट से जुड़े प्रदीप रेढू ने बताया कि इस पहल से न केवल शहर में हरियाली बढ़ेगी बल्कि भविष्य में यह ऑक्सीजन वन स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति से जुड़ाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें