20jjrp14- विजेताओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत : कोच
साल्हावास। 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन भीम स्टेडियम भिवानी में 18 से 20 अगस्त तक किया गया।
खंड मातनहेल के शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि दिव्या भिंडावास ने अंडर 17 वर्ष आयु वर्ग में 51.77 मीटर हैमर फेंक कर प्रथम स्थान और साक्षी अकेहड़ी मदनपुर ने 49.13 मीटर के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अंडर-19 वर्ष आयु वर्ग में भी निशु शर्मा अकेहड़ी मदनपुर ने 52 मीटर हैमर फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दिव्या भिंडावास नर्सरी में संजीता कोच के पास, साक्षी साल्हावास नर्सरी में नेहा कोच के पास और निशु शर्मा मातनहेल नर्सरी में जलधीर कोच के पास अभ्यास करती है। खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल सुरेश पाल सुहाग, जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।